लोकसभा चुनाव-2024:दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने पद से इस्तीफा दिया, 8 महीने पहले मिली थी प्रदेश की कमान

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, लवली दिल्ली में टिकट बंटवारे से नाराज बताए जा रहे हैं। कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को अरविंदर सिंह लवली को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया था। लवली शीला दीक्षित की सरकार में परिवहन मंत्री रह चुके हैं। दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर छठवें चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। अरविंदर सिंह लवली 15 साल तक रही शीला दीक्षित सरकार में शिक्षा से लेकर पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। 2017 में नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए थे। हालांकि, महज एक साल के भीतर ही उन्होंने पार्टी में घर वापसी कर ली थी। कांग्रेस में वापसी करते हुए लवली ने कहा कि था- मैं वैचारिक रूप से वहां मिसफिट था। नड्‌डा बोले- बंगाल में ममता ने अराजकता फैलाई उधर, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हथियार और गोला-बारूद मिलने पर राज्य के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने रविवार को कहा- ममता बनर्जी की सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शेख शाहजहां जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व के लिए खतरा बने हुए हैं। ममता बनर्जी की सरकार अराजकता फैला रही है। नड्डा ने कहा- बंगाल में महिलाओं के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए गए जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर हमला किया गया। संदेशखाली में तलाशी के दौरान, CBI को 3 विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की गई 1 रिवॉल्वर, 1 विदेशी पिस्तौल, कई गोलियां और कारतूस भी बरामद किए गए। जनता आपको ममता बनर्जी को करारा जवाब देगी। उधर, मेदिनीपुर से भाजपा कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि CM ममता बनर्जी को गिरफ्तार कर TMC को बैन कर देना चाहिए। ममता बनर्जी मर्डरर, टेरेरिस्ट और रेपिस्ट का साथ दे रही हैं। इतने हथियारों और बम से क्या वे संदेशखाली में ब्लास्ट कराना चाहती थीं।