5 सालों बाद आज गुजरात आएंगी प्रियंका गांधी:वलसाड के धरमपुर में जनसभा कर कांग्रेस के चुनाव प्रचार का करेंगी आगाज

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता गुजरात में प्रचार करेंगे। प्रियंका गांधी आज वलसाड के धरमपुर में कांग्रेस कैंडिडेट अनंत पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करके प्रचार का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी पांच साल बाद गुजरात आ रही हैं। आखिरी बार मार्च 2019 में अहमदाबाद पहुंची थीं। कांग्रेस के ये नेता भी आएंगे
इन दोनों नेताओं के अलावा आगामी दिनों में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व मंत्री अशोक गहलोत भी गुजरात में चुनाव प्रचार करेंगे। पूर्व सांसद अभिषेक मनु सिंघवी रविवार को अहमदाबाद में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। आदिवासी वोटर्स पर कांग्रेस की नजर
कांग्रेस के प्रचार का आगाज आदिवासी बहुल क्षेत्र वलसाड से हो रहा है। राज्य में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेसी कैंडिडेट अनंत पटेल ने पार-नर्मदा-तापी नदी-जोड़ो परियोजना के खिलाफ एक विशाल विरोध आंदोलन का नेतृत्व किया था। इसी के चलते यहां कांग्रेस की नजर 15 प्रतिशत आदिवासी वोटरों पर है। गुजरात में 7 मई को होगा मतदान
गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन वोटिंग अब 25 सीटों पर ही होना है। क्योंकि, सूरत में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। ऐसे में बाकी 25 सीटों पर 7 मई को मतदान होगा। रिजल्ट 4 जून को आएगा। दो टर्म से गुजरात में बीजेपी का दबदबा
पिछले दो टर्म यानी कि 2014 और 2019 में बीजेपी ने गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटें जीत रही है। इस बार राज्य में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने गठबंधन किया है। गठबंधन के तहत AAP गुजरात की भावनगर और भरूच सीट पर लड़ रही है, जबकि कांग्रेस ने 24 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। ये खबरें भी पढ़ें... प्रियंका बोलीं- मेरी मां का मंगलसूत्र देश पर कुर्बान हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलसूत्र पर बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “मेरी मां का मंगलसूत्र इस देश को कुर्बान हुआ है। अगर मोदी जी मंगलसूत्र का महत्व समझते तो ऐसी अनैतिक बातें नहीं करते। पूरी खबर पढ़ें... प्रियंका बोलीं- मोदी 400 पार करते ही बदल देंगे संविधान प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी 400 पार की बात कहते हुए संविधान बदलने की बात करते हैं। उन्होंने कहा अगर इन्हें बहुमत मिला, तो ये संविधान बदल देंगे, अधिकारों को छीन लेंगे, क्या ऐसी सरकार चाहिए, जो आपका संविधान ही बदल दे। पूरी खबर पढ़ें... अजान होने पर प्रियंका ने भाषण रोका, महिलाओं से बोलीं- अस्सलामु अलैकुम लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को यूपी का पहला रोड शो सहारनपुर में किया। प्रियंका के भाषण के दौरान अजान शुरू हो गई, तो उन्होंने भाषण रोक दिया। मुस्लिम महिलाओं से अस्सलामु अलैकुम बोलीं। पूरी खबर पढ़ें...