पंजाब CM ने तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात की:आधे घंटे चली मीटिंग; बाहर आकर बोले- उन्हें ऐसे ट्रीट कर रहे जैसे वे आतंकवादी हों

दिल्ली शराब नीति घोटाला केस के सिलसिले में तिहाड़ जेल में बंद आप सुप्रीमो और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए पंजाब CM भगवंत मान जेल पहुंच गए हैं। उनके साथ राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी मौजूद है। यह मीटिंग करीब आधे घंटे तक चली। इस मुलाकात से पहले ही तिहाड़ में पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम कर लिए थे। मुलाकात के बाद पंजाब सीएम मीडिया से बोले- अरविंद केजरीवाल को ऐसे ट्रीट किया जा रहा था कि मानो वे देश के बहुत बड़े आतंकवादी हों। उन्हें क्रिमिनल जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। CM मान ने मीटिंग के बाद क्या कहा... पार्टी बनने के बाद पहली बार बने ऐसे हालात
AAP 2012 अस्तित्व में आई थी। इसके बाद पार्टी अब तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है। लेकिन, यह पहला मौका है जब आप संयोजक केजरीवाल जेल में हैं। इस बार विपक्षी दलों द्वारा गठित I.N.D.I.A. गठबंधन का भी पार्टी हिस्सा है। वहीं, पार्टी कुल 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। भले ही अन्य सीटों पर यह दल कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहा है, लेकिन पंजाब में AAP और कांग्रेस एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे। ऐसे में चुनाव में किन मुद्दों को लेकर जाना है, साथ ही अन्य दलों के साथ किस तरह प्रचार करना है, इन सब बातों को लेकर मीटिंग होनी है। क्योंकि, इस समय भगवंत मान ही पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। मुलाकात जंगला के तहत मिलेंगे दोनों नेता
CM मान और अरविंद केजरीवाल के बीच फेस टू फेस मुलाकात नहीं होगी। यह मुलाकात जंगला के तहत होगी। इस पर AAP के राज्यसभा मेंबर संजय सिंह आपत्ति जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि CM मान कोई अपराधी नहीं हैं। उनकी सीधी मुलाकात करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले CM मान को 10 तारीख को मुलाकात का टोकन जारी कर दिया था, लेकिन ऐन मौके पर सुरक्षा कारणों के चलते मुलाकात को टाल दिया गया, जो कि पूरी तरह गलत है। इस तरह दोनों नेताओं को अपमानित किया जा रहा है। 21 मार्च से जेल में हैं केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल 21 मार्च से जेल में बंद हैं। उनसे जेल में मुलाकात करने की अनुमति केवल उनके वकीलों और पत्नी सुनीता केजरीवाल को है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान ही पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा हैं। वह जल्द ही दिल्ली, गुजरात और गोवा में प्रचार करते नजर आएंगे। अभी वह असम में 2 दिन प्रचार कर लौटे हैं।