पटना जंक्शन के सामने होटल में आग, 1 की मौत:14 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, कई फंसे; गाड़ियां भी जलीं

पटना जंक्शन से 50 मीटर दूर पाल होटल में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। एक शव को बाहर निकाला गया है। पहले 2 लोगों की मौत की बात सामने आई थी। आग की लपटों के बीच 30 लोगों को निकाला गया है। 4 लोग गंभीर झुलसे हैं। इसमें एक महिला भी है। आग बुझाने के बाद रेस्क्यू के लिए टीम होटल के अंदर गई है। हादसे के बाद पटना स्टेशन जाने वाले रास्ते को फिलहाल बंद किया गया है। बिल्डिंग 4 मंजिला थी। सभी फ्लोर पर आग फैली हुई थी। फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। बिल्डिंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए हाइड्रा का भी सहारा लिया गया। बताया जाता है कि आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट हुए। इससे आग भड़क गई। आग ने होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी जद में ले लिया था।