प्रियंका गांधी बोलीं- असम में माफियाओं का राज:कहा- सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ; सरकार में बैठे मंत्रियों का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार (1 अप्रैल) को असम के धुबरी पहुंची। उन्होंने यहां चुनावी रैली की। इस दौरान प्रियंका ने कहा, ''असम में माफियाओं का राज चल रहा है। जब आपके CM कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। भाजपा में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए।'' प्रियंका ने कहा कि आज देश में जैसी राजनीति चल रही है, उसे आपको (जनता) गहराई से समझना पड़ेगा। एक जमाने में मीडिया जनता का प्रतिनिधित्व करती थी, सत्ता से सवाल किया जा सकता था। लेकिन आज सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ खड़ी हैं। चाहे वह मीडिया हो या चुनाव आयोग। आज लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने वाले सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं। भाजपा ने एक वाशिंग मशीन विकसित की है, जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है। ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया है। आज देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। क्योंकि सरकार में बैठे मंत्रियों का सारा ध्यान अपने स्वार्थ पर है। असम में प्रियंका के भाषण की 5 बड़ी बातें...