भास्कर अपडेट्स:पटना में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर, शादी से लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

पटना में बदमाशों ने जदयू नेता सौरभ कुमार (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। सौरभ अपने दोस्त मुनमुन के साथ रात 12 बजे शादी से लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार 4 बदमाशों ने उनपर करीब 5 राउंड फायरिंग की। सौरभ कुमार के सिर में 2 गोली लगीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त मुनमुन कुमार को 3 गोलियां लगी हैं। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर... आज की अन्य बड़ी खबरें... दिल्ली की तिहाड़ जेल में आपस में भिड़े कैदी, 4 घायल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बुधवार सुबह आपस में भिड़ने से चार कैदी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि दो अलग-अलग गिरोह के कैदियों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। माना जा रहा है कि कैदियों ने जेल में वर्चस्व बनाने के लिए एक-दूसरे पर हमला किया था। हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का हार्ट अटैक से निधन; BJP ने टिकट नहीं दिया था यूपी के हाथरस से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीजेपी ने उनका टिकट काटकर इस बार अनूप वाल्मीकि को हाथरस से प्रत्याशी बनाया है।