हाइवा के नीचे दबने से 6 बारातियों की मौत,3 गंभीर:भागलपुर में टायर फटने से स्कॉर्पियो पर पलटी गाड़ी; साथ चल रहे बाराती भागे

भागलपुर में सड़क हादसे में 6 बारातियों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हैं। NH-80 पर सोमवार रात 11 बजे घोघा के अमापुर गांव में गिट्‌टी लदा हाइवा बारातियों की गाड़ी पर पलट गया। गिट्‌टी के नीचे दबने से 6 लोगों की मौत हो गई। घायलों को देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। मरने वालों में दूल्हे का भाई, भतीजा और दोस्त भी हैं। मरने वालों में 2 बच्चे हैं। इसमें एक की उम्र 10 साल बताई जा रही है। हादसा कहलगांव से करीब सात किलोमीटर दूर हुआ। बारात मुंगेर के खड़गपुर थाना क्षेत्र के धापड़ी मोड़ गोबड्डा पंचायत के गोरिया टोला से पीरपैंती के श्रीमतपुर गांव जा रही थी। हादसे के बाद साथ चल रही 2 गाड़ियों में सवार बाराती, लोगों को बचाने की बजाए वहां से भाग गए। सड़क निर्माण के कारण एक तरफ सड़क 3 फीट ऊंची हो गई है तो दूसरी तरफ नीची है। ओवरलोड होने से हाइवा का बैलेंस बिगड़ा और टायर फट गया। इसके बाद ड्राइवर का संतुलन बिगड़ा। हाइवा स्कार्पियो पर पलट गया। दबे लोगों को निकालने के लिए ढाई घंटे रेस्क्यू चला। हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें देखिए... 1 घंटे तक मलबे में दबे रहे...सांस टूटने लगी थी हादसे में घायल 60 साल के कैलाश दास सहित अन्य घायलों को सोमवार रात लगभग 1.30 बजे मायागंज अस्पताल लाया गया। सबकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घायल कैलाश ने बताया कि लगभग एक घंटे तक वे लोग मलबे में दबे रहे। सांसें अटकी रहीं। कुछ देर के बाद एहसास हुआ कि कोई हमें निकाले, अंदर दम घुट रहा था। साथी बाराती की क्या स्थिति थी, कौन जिंदा रहा और कौन नहीं, यह भी पता नहीं चल पा रहा था। कुछ देर बाद गाड़ी के अंदर सभी शांत हो गए थे। अंदर दम घुट रहा था। एक घंटे बाद कुछ हलचल होने लगी, लेकिन गाड़ी में हिला भी नहीं जा रहा था। जब बाहर निकला तो स्थिति देखी। कैलाश ने बताया कि बारात खड़गपुर के गोवड्डा गांव से पीरपैंती जा रही थी। आंखों देखी...सब इतनी तेजी से हुआ कि कोई निकल नहीं पाया ग्रामीणों ने बताया कि तीन स्कॉर्पियो से बारात कहलगांव की ओर जा रही थी। उसी समय कहलगांव की ओर से गिट्‌टी लदा ओवरलोड हाइवा आ रहा था। आगे और पीछे जा रही बारात गाड़ी बच गई, लेकिन बीच की गाड़ी पर हाइवा पलट गया। इससे स्कार्पियो में बैठे सभी लोग दब गए। गाड़ी में ड्राइवर समेत 11 लोग सवार थे। दो गाड़ियों में सवार बाराती मौके से भाग निकले। जेसीबी से गिट्‌टी हटा लोगों को बाहर निकाला घटना की जानकारी मिलते ही आमापुर निवासी उप प्रमुख प्रतिनिधि ब्रजेश मंडल एवं पूर्व जिप प्रतिनिधि राजकुमार मंडल ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए। घटना की जानकारी घोघा पुलिस को दी गई। जेसीबी की मदद से गिट्‌टी काे हटाया गया। इसके बाद घायलों को निकाला गया, लेकिन छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। दूल्हा मोहित के दोस्त ने बताया कि हम लोग घर से शाम करीब पांच बजे बारात जाने के लिए गांव से निकले थे। हमने गाड़ी के अंदर फंसे गांव के ही राजमिस्त्री के चेहरे को देखकर पहचाना। उसका आधा शरीर गाड़ी में फंसा था। लोग बचाने में जुटे थे और उसे ढांढ़स बंधा रहे थे। इन 6 लोगों की हुई है मौत संचित कुमार (पड़ोसी) अभिषेक कुमार, 10 साल (पड़ोसी) परिमल दास (दूल्हे का भतीजा) छोटू मंडल( स्कॉर्पियो चालक) अमित दास (दूल्हे का ममेरा भाई) पंकज कुमार( दूल्हे का दोस्त)