भास्कर अपडेट्स:पूर्व केंद्रीय मंत्री वी.श्रीनिवास का 76 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से बीमार थे, 4 दिन से ICU में थे

कर्नाटक के चामराजनगर सीट से भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी.श्रीनिवास की 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार थे। 4 दिनों से वे बेंगलुरु के निजी अस्पताल के ICU में भर्ती थे। श्रीनिवास चामराजनगर सीट से 6 बार सांसद चुने जा चुके हैं। कुछ ही दिन पहले उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर रहने की बात कही थी। श्रीनिवास ने अपना राजनीतिक सफर 1976 में जनता पार्टी से शुरू किया था। इसके बाद 1979 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी। भाजपा जॉइन करने से पहले वे JDS, JDU और समता पार्टी में भी रह चुके हैं। आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू के मीरां साहिब में गोलीबारी करने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार, पुलिस ने CCTV वीडियो भी जारी किया जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू के मीरां साहिब में खजूरिया फूड मॉल में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से जिंदा कारतूस भी मिले हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम को इन बदमाशों ने मीरां साहिब में खजूरिया फूड मॉल पर गोलीबारी की थी और फिरौती की रकम भी मांगी थी। इस घटना के बाद बदमाशों ने आरएस पुरा के चोहल्ला में भी यही घटना दोहराई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुगा, क्रिश और कुलबीर भगत के रूप में हुई है। पुलिस ने खजूरिया शॉप और आस-पास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज जुटाए। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों ने गोलीबारी, फिरौती मांगना कबूल किया है। आरोपी गुगा और कुलबीर भगत पर पहले से दूसरे मामले भी दर्ज हैं। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में पिकअप ने खड़े ट्रक को टक्कर मारी, 8 की मौत, 23 घायल छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देर रात एक पिकअप ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। 23 लोग घायल हैं, इनमें 4 की हालत नाजुक है। घायलों को रायपुर एम्स रेफर किया गया है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार 40-50 लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त रात तकरीबन 2.30 बजे यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि 11 घायलों को बेमेतरा जिला अस्पताल लाया गया। वहीं 8 शवों और 12 घायलों को सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पूरी खबर पढ़ें...