UP में 65 साल बाद वेट बल्ब टेंपरेचर:पसीने के बाद भी शरीर ठंडा नहीं होता, मुंबई में 34°C में हुई थी 11 की मौत

उत्तर प्रदेश 65 साल बाद वेट बल्ब टेंपरेचर की चपेट में है। यही वजह है कि गर्मी ज्यादा परेशान कर रही। इसमें 40°C में ही 45-47°C वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। क्योंकि, शरीर से पसीना निकलता है, लेकिन वाष्पीकरण न होने से शरीर को ठंडक नहीं मिलती। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे में बेचैनी के बाद चक्कर आ सकते हैं। दिल, फेफड़ा और किडनी तक फेल हो सकते हैं। इसलिए, वेट बल्ब टेंपरेचर 35°C में भी जानलेवा हो सकता है। पिछले साल मुंबई में 34.°C में ही 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार को मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल राहत है। बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मई में तापमान 50°C के पार जा सकता है। कानपुर में टूटा 52 साल का रिकॉर्ड प्रदेश में मंगलवार को कानपुर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.4°C दर्ज किया गया। कानपुर में गर्मी का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 1972 में कानपुर में सुबह 9 बजे का तापमान 41 डिग्री तक गया था। मंगलवार को सुबह 9 बजे कानपुर का तापमान 41 डिग्री क्रास कर गया। गुरुवार को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। क्या है वेट-बल्ब? वेट-बल्ब टेंप्रेचर तापमान को मापने की आधुनिक विधि है, जिसमें वातावरण में मौजूद गर्मी और आर्द्रता (नमी) दोनों स्थितियों को मापा जाता है। उससे पता चलता है कि वातावरण में गर्मी और आर्द्रता का संतुलन कितना है। थर्मामीटर के बल्ब को गीले मलमल के कपड़े में लपेट कर लिए जाने वाले तापमान को वेट बल्ब टेंपरेचर कहते हैं। टेंपरेचर कैप्चर करने के तरीके से ही इसे ये नाम दिया गया है। इससे पहले, यूपी में ऐसी स्थिति 1959 में बनी है। हालांकि मौसम विभाग के वैज्ञानिक भी नहीं बता पा रहे कि उस समय क्या स्थिति हुई थी। मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय के मुताबिक, गर्मी के साथ आर्द्रता का स्तर भी गड़बड़ हो गया है। इससे वेट-बल्ब टेंप्रेचर की स्थिति बन रही है। जो कम तापमान में भी जानलेवा है। दुनिया में वर्ष 2023 को 100 साल में सबसे गर्म साल माना गया है। लेकिन इस वर्ष के संकेत अच्छे नहीं हैं। मौसम विभाग ने भी देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। क्लाइमेट चेंज है वेट बल्ब की सबसे बड़ी वजह क्लाइमेट चेंज इसका सबसे बड़ा कारण हैं। हाल ही में दुबई में हुई मूसलाधार बारिश इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रदेश या देश में अभी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। कहीं बिना मौसम बारिश हो रही है और कहीं पर भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। डॉ. पांडेय के मुताबिक, मौसम में वेट-बल्ब टेंपरेचर अगर 35°C तक पहुंच गया तो गर्मी से लोगों की मौत होने लगेगी। जिस तरह पिछले साल नवी मुंबई के एक कार्यक्रम में मौजूद 11 लोगों की मौत लू लगने से हो गई थी। वेट-बल्ब क्यों खतरनाक? मौसम में जब वेट-बल्ब की स्थिति बनती है तो वातावरण में मौजूद आर्द्रता की वजह से शरीर से पसीना तो निकलता है, लेकिन वातावरण की नमी उसे सूखने नहीं देती। इससे शरीर को ठंडा करने का तंत्र फेल होने लगता है। दिल, फेफड़ा और किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। 23 को 26 डिग्री था वेट बल्ब तापमान 19 और 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री था। जबकि इस दिन का वेट बल्ब तापमान सुबह साढ़े सात बजे 26.1 और 26.9 डिग्री रहा। इस वजह से दोनों ही दिन 42 से 45 डिग्री के तापमान की गर्मी महसूस की गई। 23 अप्रैल मंगलवार को भी तापमान 39 डिग्री और वेट बल्ब तापमान 26 डिग्री था। 34.°C में गई थी 11 की जान 16 अप्रैल 2023 को नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 50 से ज्यादा बीमार हो गए। मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया कि टेंपरेचर केवल 34.1°C ही था। जो सामान्य से केवल 1 डिग्री ज्यादा था। फिर भी इतने लोग कैसे मर गए? तब इसकी वजह वेट बल्ब टेंपरेचर निकला। अब यही टेंपरेचर उत्तर प्रदेश में भी कैप्चर होने लगा है। अब पढ़िए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? शहरों में छाएंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के शहरों में हल्के से मध्यम बादल छाएंगे। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर तक धूल भरी आंधी के अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी। 26 अप्रैल को बारिश के आसार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तरफ आ रहा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नजीबाबाद, गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में राहत की वजह मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय से आ रही नम हवाएं अब भी तापमान को ज्यादा बढ़ने नहीं दे रही हैं। इसके चलते पश्चिमी यूपी के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 या इससे कम बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से कम बना हुआ है। इसके चलते सुबह और रातों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। जबकि पूर्वी शुष्क हवाओं की स्पीड बढ़ गई है। इसके चलते पूर्वी यूपी में तापमान चढ़ने लगे हैं। 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर होती है हीटवेव मौसम वैज्ञानिक मुताबिक, अगर मैदानी इलाकों में किसी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा होता है, तो हीटवेव की स्थिति बनती है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसा 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान होने पर होता है। इसके अलावा सामान्य तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या इससे बढ़ने को गंभीर हीटवेव की स्थिति माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण गर्मी और हीटवेव के पीछे एंटी साइक्लोन जिम्मेदार है। एंटी साइक्लोन वो स्थिति होती है, जब सतह पर हवा का दबाव अधिक हो जाता है। इसकी वजह से ऊपर की हवा नीचे आकर गर्म हो जाती है। फिर इसकी वजह से लू की स्थिति पैदा हो जाती है। बता दें कि विश्व बैंक के अनुसार पिछले 100 साल में भारत का औसत वार्षिक तापमान 0.62 तक डिग्र

UP में 65 साल बाद वेट बल्ब टेंपरेचर:पसीने के बाद भी शरीर ठंडा नहीं होता, मुंबई में 34°C में हुई थी 11 की मौत
उत्तर प्रदेश 65 साल बाद वेट बल्ब टेंपरेचर की चपेट में है। यही वजह है कि गर्मी ज्यादा परेशान कर रही। इसमें 40°C में ही 45-47°C वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। क्योंकि, शरीर से पसीना निकलता है, लेकिन वाष्पीकरण न होने से शरीर को ठंडक नहीं मिलती। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे में बेचैनी के बाद चक्कर आ सकते हैं। दिल, फेफड़ा और किडनी तक फेल हो सकते हैं। इसलिए, वेट बल्ब टेंपरेचर 35°C में भी जानलेवा हो सकता है। पिछले साल मुंबई में 34.°C में ही 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, बुधवार को मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 32 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जबकि पश्चिमी यूपी में फिलहाल राहत है। बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मई में तापमान 50°C के पार जा सकता है। कानपुर में टूटा 52 साल का रिकॉर्ड प्रदेश में मंगलवार को कानपुर सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 41.4°C दर्ज किया गया। कानपुर में गर्मी का 52 साल का रिकॉर्ड टूटा है। 1972 में कानपुर में सुबह 9 बजे का तापमान 41 डिग्री तक गया था। मंगलवार को सुबह 9 बजे कानपुर का तापमान 41 डिग्री क्रास कर गया। गुरुवार को हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। क्या है वेट-बल्ब? वेट-बल्ब टेंप्रेचर तापमान को मापने की आधुनिक विधि है, जिसमें वातावरण में मौजूद गर्मी और आर्द्रता (नमी) दोनों स्थितियों को मापा जाता है। उससे पता चलता है कि वातावरण में गर्मी और आर्द्रता का संतुलन कितना है। थर्मामीटर के बल्ब को गीले मलमल के कपड़े में लपेट कर लिए जाने वाले तापमान को वेट बल्ब टेंपरेचर कहते हैं। टेंपरेचर कैप्चर करने के तरीके से ही इसे ये नाम दिया गया है। इससे पहले, यूपी में ऐसी स्थिति 1959 में बनी है। हालांकि मौसम विभाग के वैज्ञानिक भी नहीं बता पा रहे कि उस समय क्या स्थिति हुई थी। मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय के मुताबिक, गर्मी के साथ आर्द्रता का स्तर भी गड़बड़ हो गया है। इससे वेट-बल्ब टेंप्रेचर की स्थिति बन रही है। जो कम तापमान में भी जानलेवा है। दुनिया में वर्ष 2023 को 100 साल में सबसे गर्म साल माना गया है। लेकिन इस वर्ष के संकेत अच्छे नहीं हैं। मौसम विभाग ने भी देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने की चेतावनी दी है। क्लाइमेट चेंज है वेट बल्ब की सबसे बड़ी वजह क्लाइमेट चेंज इसका सबसे बड़ा कारण हैं। हाल ही में दुबई में हुई मूसलाधार बारिश इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। प्रदेश या देश में अभी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। कहीं बिना मौसम बारिश हो रही है और कहीं पर भीषण गर्मी पड़ना शुरू हो गई है। डॉ. पांडेय के मुताबिक, मौसम में वेट-बल्ब टेंपरेचर अगर 35°C तक पहुंच गया तो गर्मी से लोगों की मौत होने लगेगी। जिस तरह पिछले साल नवी मुंबई के एक कार्यक्रम में मौजूद 11 लोगों की मौत लू लगने से हो गई थी। वेट-बल्ब क्यों खतरनाक? मौसम में जब वेट-बल्ब की स्थिति बनती है तो वातावरण में मौजूद आर्द्रता की वजह से शरीर से पसीना तो निकलता है, लेकिन वातावरण की नमी उसे सूखने नहीं देती। इससे शरीर को ठंडा करने का तंत्र फेल होने लगता है। दिल, फेफड़ा और किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। 23 को 26 डिग्री था वेट बल्ब तापमान 19 और 20 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री था। जबकि इस दिन का वेट बल्ब तापमान सुबह साढ़े सात बजे 26.1 और 26.9 डिग्री रहा। इस वजह से दोनों ही दिन 42 से 45 डिग्री के तापमान की गर्मी महसूस की गई। 23 अप्रैल मंगलवार को भी तापमान 39 डिग्री और वेट बल्ब तापमान 26 डिग्री था। 34.°C में गई थी 11 की जान 16 अप्रैल 2023 को नवी मुंबई के खारघर में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार के दौरान 11 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 50 से ज्यादा बीमार हो गए। मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया कि टेंपरेचर केवल 34.1°C ही था। जो सामान्य से केवल 1 डिग्री ज्यादा था। फिर भी इतने लोग कैसे मर गए? तब इसकी वजह वेट बल्ब टेंपरेचर निकला। अब यही टेंपरेचर उत्तर प्रदेश में भी कैप्चर होने लगा है। अब पढ़िए अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम? शहरों में छाएंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया, अगले 5 दिनों तक प्रदेश के शहरों में हल्के से मध्यम बादल छाएंगे। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। दोपहर तक धूल भरी आंधी के अलावा तेज हवाएं भी चलेंगी। 26 अप्रैल को बारिश के आसार पश्चिमी विक्षोभ हिमालय की तरफ आ रहा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नजीबाबाद, गौतमबुद्ध नगर में 26 अप्रैल को बारिश के आसार हैं। पश्चिमी यूपी में राहत की वजह मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय से आ रही नम हवाएं अब भी तापमान को ज्यादा बढ़ने नहीं दे रही हैं। इसके चलते पश्चिमी यूपी के ज्यादातर शहरों में तापमान 40 या इससे कम बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से कम बना हुआ है। इसके चलते सुबह और रातों में ठंडक का एहसास बना हुआ है। जबकि पूर्वी शुष्क हवाओं की स्पीड बढ़ गई है। इसके चलते पूर्वी यूपी में तापमान चढ़ने लगे हैं। 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान पर होती है हीटवेव मौसम वैज्ञानिक मुताबिक, अगर मैदानी इलाकों में किसी स्थान का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ज्यादा होता है, तो हीटवेव की स्थिति बनती है। जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में ऐसा 30 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान होने पर होता है। इसके अलावा सामान्य तापमान 7 डिग्री सेल्सियस या इससे बढ़ने को गंभीर हीटवेव की स्थिति माना जाता है। मौसम विभाग के मुताबिक, भीषण गर्मी और हीटवेव के पीछे एंटी साइक्लोन जिम्मेदार है। एंटी साइक्लोन वो स्थिति होती है, जब सतह पर हवा का दबाव अधिक हो जाता है। इसकी वजह से ऊपर की हवा नीचे आकर गर्म हो जाती है। फिर इसकी वजह से लू की स्थिति पैदा हो जाती है। बता दें कि विश्व बैंक के अनुसार पिछले 100 साल में भारत का औसत वार्षिक तापमान 0.62 तक डिग्री बढ़ा है।