ओडिशा में आज राहुल की रैली:चुनाव प्रचार के लिए पहली बार राज्य का दौरा करेंगे; यहां लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव भी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज ओडिशा में चुनावी रैलियां करेंगे। वे कटक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर और जगतसिंहपुर में लोगों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनावों के प्रचार के लिए ये राहुल का पहला ओडिशा दौरा होगा। इससे पहले वे फरवरी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत ओडिशा गए थे। ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी होने हैं। यहां लोकसभा की 21 सीटें हैं, जिन पर 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को चौथे, पांचवें, छठे और सातवें फेज में चुनाव होगा। राज्य में विधानसभा की 147 सीटों के लिए 13 मई से 1 जून के बीच वोटिंग होगी। दोनों चुनावों के नतीजे 4 जून को आएंगे। कर्नाटक के बीजापुर में बोले थे राहुल- पीएम आजकल घबराए हुए हैं
राहुल ने इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के बीजापुर में रैली की थी। इस रैली में उन्होंने कहा था कि आजकल PM नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए रहते हैं। शायद कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएं। राहुल ने कहा- PM मोदी ने पिछले 10 साल में गरीबों से सिर्फ पैसा छीना है। उन्होंने सिर्फ 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है। उन अरबपतियों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। हिंदुस्तान में 1% ऐसे लोग हैं, जो 40% धन कंट्रोल करते हैं। ओडिशा कांग्रेस ने उम्मीदवारों से 50 हजार मांगे थे, विधायक बोले- फंड नहीं, चुनाव लड़ने के लिए बलिदान देना होगा
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) ने लोकसभा और ओडिशा विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से 50 हजार रुपए जमा करने को कहा था। कमेटी अध्यक्ष शरत पटनायक ने संभावित उम्मीदवारों को लेटर भी जारी किया था। पटनायक ने कहा कि OPCC पार्टी की ओर से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से 50 हजार के चेक ले रही है, ताकि प्रचार से जुड़ी सामग्री दी जा सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक तारा प्रसाद बाहिनीपति ने फैसले को सही ठहराया। बाहिनीपति ने कहा, ये चेक आधिकारिक तौर पर स्वीकार किए जा रहे हैं और छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। चूंकि पार्टी के पास पर्याप्त धन नहीं है, इसलिए उम्मीदवारों को कुछ बलिदान देना होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें... भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल ने कहा था- ओडिशा में BJP और BJD की पार्टनरशिप कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस साल 7 फरवरी को ओडिशा पहुंची थी। राहुल गांधी ने राउरकेला, सुंदरगढ़ में रोड शो से यात्रा शुरू की। राहुल ने भाषण में आरोप लगाया कि ओडिशा में BJP और BJD (बीजू जनता दल) की पार्टनरशिप है। कांग्रेस राज्य के लोगों की भलाई के लिए इनका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा, जैसा कि आप जानते हैं कि नवीन पटनायक और नरेंद्र मोदी ओडिशा में साझेदारी सरकार चलाते हैं। उन दोनों ने हाथ मिलाया है और मिलकर काम करते हैं। मैंने देखा कि BJD संसद में बीजेपी का समर्थन करती है। BJP के कहने पर BJD के लोग भी हमें परेशान करते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें... ये खबरें भी पढ़ें... PM मोदी-राहुल के चुनावी भाषणों पर EC का नोटिस:भाषण में नफरत फैलाने का आरोप, भाजपा-कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षों से 29 अप्रैल तक जवाब मांगा चुनाव आयोग (EC) ने गुरुवार को PM नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के भाषणों पर नोटिस जारी किया। यह नोटिस आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर लोक प्रतिनिधित्व कानून 1951 के सेक्शन 77 के तहत इश्यू किया गया है। चुनाव आयोग के पोल पैनल ने कांग्रेस और भाजपा की एक-दूसरे के खिलाफ की गई शिकायतों के आधार पर नोटिस जारी किया है। यह पहली बार है जब आयोग ने स्टार प्रचारक की जगह पार्टी अध्यक्षों को नोटिस जारी किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें... कांग्रेस का पित्रोदा के 'विरासत टैक्स' वाले बयान से किनारा:राहुल ने कहा- मैंने ऐसा नहीं कहा; खड़गे बोले- मोदी वोट की खातिर खेल खेल रहे लोकसभा चुनाव के बीच 'विरासत टैक्स' पर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गई। इस बीच इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का भी इस पर एक बयान बुधवार को सामने आया। उन्होंने कहा कि भारत में विरासत टैक्स लगाने पर बहस होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका में विरासत टैक्स लगता है। अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है। उसके मरने के बाद 45% संपत्ति उसके बच्चों को मिलती है, जबकि 55% पर सरकार का मालिकाना हक हो जाता है। यह बड़ा ही दिलचस्प कानून है। पूरी खबर यहां पढ़ें...