लोकसभा चुनाव-2024:संदेशखाली में मिले हथियारों पर भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा बोलीं- TMC को बैन करो, CM ममता को अरेस्ट करो

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार 26 अप्रैल को संदेशखाली में कई जगहों पर सर्चिंग की। इस दौरान जांच एजेंसी विदेशी पिस्टल समेत कई हथियार, बम और गोला-बारूद बरामद किया था। इसे लेकर मेदिनीपुर से भाजपा कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल बोलीं- TMC को बैन कर देना चाहिए और CM ममता बनर्जी को अरेस्ट करना चाहिए। अग्निमित्रा ने कहा- ममता बनर्जी मर्डरर, टेरेरिस्ट और रेपिस्ट का साथ दे रही हैं। इतने हथियारों और बम से क्या वे संदेशखाली में ब्लास्ट कराना चाहती थीं। उधर, CM योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों को खानपान की आजादी को लेकर कहा- कांग्रेस मुस्लिमों को गोमांस खाने की छूट देना चाहती है। उन्होंने शनिवार को सरकारी आवास पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा- इस देश का हिंदू गोमांस से परहेज करता है। गाय उसके लिए मां के समान है। इसके बावजूद कांग्रेस मुसलमानों को इसकी छूट देने का कुत्सित प्रयास कर रही है।