कनाडा में मारे गए कारोबारी की कहानी:लुधियाना में पढ़े, दुबई में क्रूज शिप में काम किया; आखिरी शब्द- इस मिट्‌टी का कर्जदार रहूंगा

कनाडा के एबॉट्सफोर्ड में पंजाब के लुधियाना के कारोबारी दर्शन सिंह सहसी (68) की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें कार में गोलियां मारीं। इसके बाद से लुधियाना के दरोहा में उनके पैतृक गांव राजगढ़ में मातम छा गया है। गांव के युवा से लेकर बुजुर्ग तक सभी उनको याद कर रहे हैं। सहसी ने अपना कारोबार कनाडा में जमाया। लेकिन एक दफ्तर अपने गांव में भी बनाया हे। दर्शन सिंह सहसी इसी साल फरवरी में गांव आए थे और एक महीना रहकर गए। गांव में उन्होंने आलीशान घर बनाया है। एक महीने तक गांव के छोटे-बड़े सभी लोग उनको मिलने आते थे। यही नहीं वह खुद भी लोगों से मिलने के लिए उनके घरों में चले जाते थे। गांव से जब आखिरी बार जा रहे थे तो उस समय उन्होंने कहा था कि आज जो भी इस मिट्‌टी की वजह से हूं। गांव की इस मिट्‌टी का हमेशा कर्जदार रहूंगा। ग्रामीणों के साथ बोलकर गए थे कि अब हर साल जनवरी फरवरी में एक महीने के लिए गांव आया करूंगा। राजगढ़ में उनके पुराने घर के बाहर मोमबत्तियां जलाकर ग्रामीणों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। दर्शन सिंह के एक भाई की 1979 में सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि दूसरा भाई कनाडा में उनके साथ ही रहता है। साहसी कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रिसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। दर्शन सिंह सहसी का गांव राजगढ़ से कनाडा पहुंचने का सफर पढ़िए... अब पढ़िए कंपनी मैनेजर और लोगों ने क्या कहा... ये खबर भी पढ़ें... पंजाबी कारोबारी की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने कार में गोलियां मारी कनाडा के अबॉट्सफोर्ड में सोमवार को पंजाब के कारोबारी की हत्या कर दी गई। मृतक कारोबारी की पहचान पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा गांव निवासी दर्शन सिंह सहसी (68) के रूप में हुई है। वे कैनम इंटरनेशनल कंपनी के अध्यक्ष थे, जो विश्व की सबसे बड़ी कपड़ों की रीसाइकलिंग कंपनियों में से एक मानी जाती है। पूरी खबर पढ़ें...