13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग:TMC का दावा- सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही, महाराष्ट्र में बारिश की वजह से मतदान धीमा

18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सेकेंड फेज की 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है। यह शाम 6 बजे खत्म होगी। ममता बनर्जी की पार्टी TMC ने दावा किया है कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में सेंट्रल फोर्सेस महिलाओं को वोटिंग से रोक रही हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती और बुलढाणा में सुबह बारिश शुरू हो गई। इसकी वजह से मतदान धीमी गति से चल रहा है। सेकेंड फेज में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारे मैदान में हैं। इसके अलावा राहुल गांधी, शशि थरूर और हेमा मालिनी की सीट पर भी वोटिंग हो रही है। आउटर मणिपुर के कुछ हिस्सों में आज फिर वोटिंग हो रही है। चुनाव आयोग ने इस सीट पर दो फेज में चुनाव कराने की घोषणा की थी। 2019 में सेकेंड फेज की सीटों पर सबसे ज्यादा भाजपा को 50 और NDA के सहयोगी दलों ने 8 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के खाते में 21 सीटें गईं थीं। अन्य को 9 सीटें मिली थीं। चुनाव आयोग के मुताबिक, दूसरे फेज में 1,198 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। इनमें 1,097 पुरुष और 100 महिला उम्मीदवार हैं। एक प्रत्याशी थर्ड जेंडर से है। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले फेज की 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज के बाद 5 फेज की वोटिंग 1 जून तक खत्म होगी। इसके बाद 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी। राज्यों से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें... राजस्थान: 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग... उत्तर प्रदेश: 8 लोकसभा सीटों पर वोटिंग... मध्य प्रदेश: 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग... बिहार: 5 लोकसभा सीटों पर वोटिंग... छत्तीसगढ़: 3 लोकसभा सीटों पर वोटिंग...