आज कांग्रेस CEC की दिल्ली में बैठक:यूपी की अमेठी और रायबरेली सहित बाकी की सीटों से कैंडिडेट्स के नाम हो सकते हैं तय

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की शनिवार (27 अप्रैल) को दिल्ली में बैठक होने जा रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए बची हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगा सकती है। यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया जा सकता है। कांग्रेस अब तक 317 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। लोकसभा चुनाव के लिए दो फेज के लिए वोटिंग भी हो चुकी है। इसके साथ ही 11 राज्य और 3 UT की सभी सीटों पर वोटिंग भी पूरी हो गई है। पहले फेज 19 अप्रैल में 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग हुई थी। वहीं, दूसरे फेज (26 अप्रैल) में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग का प्रतिशत 67.98% रहा है। अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्रियंका का चुनाव लड़ना माना जा रहा तय
अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। कांग्रेस ने इन दोनों सीटों पर इंटरनल सर्वे कराया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर तय हुआ कि दोनों सीटों पर गांधी परिवार से ही प्रत्याशी उतारा जाएगा। प्रियंका अगर रायबरेली से उतरती हैं तो यह उनका पहला चुनाव होगा। राहुल वायनाड (केरल) से चुनाव लड़ रहे हैं, वहां दूसरे फेज में वोटिंग चुकी है। इसके बाद कांग्रेस कभी भी अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशियों का ऐलान कर देगी। दोनों सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 3 मई है, यहां पांचवें फेज में 20 मई को वोटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल-प्रियंका 30 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं। कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नाम ना जाहिर करने की शर्त पर दैनिक भास्कर से कहा था- सोनिया गांधी चाहती हैं कि रायबरेली सीट से प्रियंका और अमेठी से राहुल को उतारा जाए। इस पर सहमति भी बन चुकी है। राहुल-प्रियंका पहले तैयार नहीं थे, लेकिन अब दोनों को मना लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें यह खबर भी पढ़ें... 21 राज्यों की 102 सीटों पर 63% वोटिंग: त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 80%, बिहार में सबसे कम 48% लोकसभा के फर्स्ट फेज में 21 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। शाम छह बजे तक 63 फीसदी वोटिंग हुई है। फाइनल वोटिंग प्रतिशत अभी नहीं आया है। सबसे ज्यादा 80 प्रतिशत वोट त्रिपुरा में डाले गए, जबकि बिहार में सबसे कम 48 प्रतिशत वोटिंग हुई। पूरी खबर पढ़ें 13 राज्यों की 88 सीटों पर 67.98% वोटिंग: 2019 में इन पर मतदान 70.05% था 18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए सेकेंड फेज में शुक्रवार 26 अप्रैल को 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 67.98% वोटिंग हुई। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा करीब 79.66% वोटिंग हुई। महाराष्ट्र में 59%, बिहार 57% और उत्तर प्रदेश मे सबसे कम 54% के आसपास मतदान हुआ। 2019 के आम चुनावों में इन सीटों पर 70.05% मतदान हुआ था। पूरी खबर पढ़ें