क्या धोनी ने किया कांग्रेस का प्रचार:क्रिकेटर की यह तस्वीर देख लोग बोले, 'धोनी भी मानते हैं कि हाथ ही बदलेगा हालात'; सच कुछ और

सोशल मीडिया पर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो वायरल हो रहा है। फोटो में धोनी अपने दाएं हाथ का पंजा और बाएं हाथ की एक उंगली दिखाते नजर आ रहे हैं। वायरल दावे से जुड़ा पोस्ट हमें हाशिम नाम के एक वेरिफाइड एक्स यूजर के अकाउंट पर देखने को मिला। हाशिम ने अपने ट्वीट में लिखा था-धोनी भी कर रहे हैं कांग्रेस का प्रचार, हाथ बदलेगा हालात धोनी। देखें ट्वीट: धोनी की वायरल तस्वीर से जुड़ा दूसरा ट्वीट हमें रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य के एक्स अकाउंट पर भी देखने को मिला। अपने ट्वीट में अनुमा ने लिखा था-समझने वाले समझ गये हैं जो न समझे, वो ‘नारंगी’ हैं। #NoVoteToBJP देखें ट्वीट: एक्स पर रिटायर्ड विंग कमांडर अनुमा आचार्य को 1 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। खबर लिखे जाने तक उनके इस ट्वीट को 9 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे। वहीं, 2400 लोगों ने इसे रीट्वीट किया था। वेरिफाइड एक्स यूजर अंकित सिंह ने भी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की इस वायरल तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा-महेंद्र सिंह धोनी कांग्रेस को वोट देने के लिए कह रहे हैं। धोनी के सभी कट्टर प्रशंसकों को कांग्रेस को वोट देना चाहिए। धोनी भी मानते हैं कि हाथ ही बदलेगा हालात। देखें ट्वीट: फिल्म क्रिटिक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी कमाल आर खान ने भी धोनी की इस वायरल तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा-कांग्रेस को और क्या चाहिए; धोनी और अल्लु अर्जुन पार्टी को सपोर्ट कर रहे हैं। ये काफी है। देखें ट्वीट: कमाल आर खान को एक्स पर 5 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं, उनके इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 7500 से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, इसे 1100 बार रीट्वीट भी किया गया है। क्या है वायरल तस्वीर का सच वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए हमने इसे गूगल इमेज पर रिवर्स सर्च किया। सर्च रिजल्ट में हमें NDTV का एक आर्टिकल मिला। 05 अक्टूबर 2020 को प्रकाशित इस आर्टिकल की हेडलाइन थी-आईपीएल 2020: धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के छह मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स होने का जश्न मनाया देखें स्क्रीनशॉट : आर्टिकल में बताया गया था-रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब पर जोरदार जीत के बाद, चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्विटर पर छह मिलियन फॉलोअर्स को पार कर लिया और टीम ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया। जांच के दौरान हमें चेन्नई सुपर किंग्स की 05 अक्टूबर 2020 की एक इंस्टाग्राम पोस्ट भी मिली। इस पोस्ट में भी चेन्नई सुपर किंग्स के छह मिलियन ट्विटर फॉलोअर्स होने की पुष्टि की गई थी। देखें इंस्टाग्राम पोस्ट : पड़ताल से यह स्पष्ट है कि धोनी के जिस फोटो को हालिया लोकसभा चुनाव से जोड़कर वायरल किया जा रहा है वो अभी का नहीं बल्कि साल 2020 का है। ऐसे में वायरल तस्वीर से जुड़ा दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है। फेक न्यूज के खिलाफ हमारे साथ जुड़ें। कोई भी ऐसी सूचना जिस पर आपको संदेह हो तो हमें ईमेल करें @fakenewsexpose@dbcorp.in और वॉट्सऐप करें-9201776050​​​​​​