भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, दो आतंकी मारे गए

जम्मू-कश्मीर के सोपोर स्थित नौपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में गुरुवार शाम से शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए। इसमें दो जवान भी घायल हुए। मुठभेड़ के दौरान एक नागरिक के कंधे में भी गोली लगी। उसे इलाज के लिए सोपोर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को नौपोरा के एक घर के अंदर आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें लश्कर कमांडर के फंसे होने की संभावना है। एनकाउंटर अभी भी जारी है। आज की अन्य बड़ी खबरें... राजस्थान में कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचला: तीन की मौत, 8 घायल दौसा जिले के महवा कस्बे में बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 2 घायलों का महवा के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से जख्मी 6 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। हादसा गुरुवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... बिहार के दरभंगा में आतिशबाजी से लगी आग के कारण सिलेंडर ब्लास्ट, दुल्हन पक्ष के 6 लोगों की मौत बिहार के दरभंगा में शादी के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार रात 12 बजे के बाद हुआ। गांव में छगन पासवान की बेटी की शादी थी। इस दौरान बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की। पटाखों की चिंगारी से शामियाने में आग लग गई। पास में ही खाना बन रहा था। देखते ही देखते आग सिलेंडर तक जा पहुंची। सिलेंडर में आग लगते ही ब्लास्ट हो गया। इसी दौरान एक घर के दरवाजे पर रखे डीजल के स्टॉक में भी आग लग गई। पूरी खबर पढ़ें ... दिल्ली में पैसे के विवाद में युवक की आठवीं मंजिल से फेंककर हत्या, दो गिरफ्तार दिल्ली में पैसों के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को आठवीं मंजिल से फेंककर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान 29 साल के अहमद सलमान और 33 साल के धर्मेश मलिक के रूप में हुई है।