कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- एचडी रेवन्ना और प्रज्वल को नोटिस जारी:SIT ने जांच के लिए पेश होने को कहा; दोनों नेताओं पर यौन शोषण का आरोप

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी पूर्व PM देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को जांच के लिए SIT के सामने पेश होने को कहा गया है। हालांकि, पेश होने की तारीख अभी तक सामने नहीं आई है। दोनों नेताओं के खिलाफ उनकी मेड ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। केस हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया गया। प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा वीडियो वायरल हैं। दावा है कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। मामले की जांच के लिए कर्नाटक के CM सिद्धारमैया की तरफ से SIT गठित की गई है। इसका नेतृत्व ADGP वीके सिंह कर रहे हैं। DG CID ​​सुमन डी पेन्नेकर और IPS सीमा लाटकर भी SIT में शामिल हैं। SIT जांच तक प्रज्वल पार्टी से सस्पेंड पूर्व मुख्यमंत्री और प्रज्वल के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को जनता दल (सेक्युलर) कोर कमेटी की बेंगलुरु में मीटिंग की। इसमें प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है। प्रज्वल हासन से पार्टी के मौजूदा सांसद और लोकसभा के कैंडिडेट भी हैं। हासन में 26 अप्रैल को सेकेंड फेज में वोटिंग हुई थी। इसके बाद प्रज्वल जर्मनी चले गए। कुमारस्वामी ने कहा प्रज्वल का सस्पेंशन SIT जांच पूरी होने तक है। मैंने गलत करने वाले का कभी बचाव नहीं किया, लेकिन इस विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का नाम लेना गलत है। कांग्रेस हमारे परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रही है। अमित शाह बोले- प्रज्वल पर सख्त एक्शन लिया जाएगा गृह मंत्री अमित शाह ने प्रज्वल से जुड़े सवाल पर मंगलवार को गुवाहाटी में कहा- BJP मातृशक्ति के साथ है। इस जांच को आगे बढ़ाएं। जद (एस) पार्टी ने प्रज्वल को सस्पेंड कर दिया है। उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। कर्नाटक BJP अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने भी कहा है BJP का रुख स्पष्ट है। कोई भी राजनीतिक दल इस मामले में समर्थन नहीं करेगा। सेक्स स्कैंडल के केस में प्रियंका गांधी ने PM से सवाल पूछा प्रियंका गांधी ने X पर पोस्ट में लिखा- जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर PM फोटो खिंचवाते हैं। जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले खुद जाते हैं। मंच पर उसकी तारीफ करते हैं। आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है। उसके अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है। सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला। मोदी जी क्या अब भी आप चुप रहेंगे? प्रज्वल के पिता बोले- जो वीडियो रिलीज हुए, वे 4-5 साल पुराने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने कहा कि मैं नहीं जानता ये कैसा षड्यंत्र रचा गया है। मैं उन लोगों में से नहीं हूं जो आसानी से डर कर भाग जाऊं। उन्होंने जो वीडियो रिलीज किए हैं, वे 4-5 साल पुराने हैं। ​​​​जांच होने दीजिए। पिछले 40 साल में कांग्रेस की सरकार में हमने कई जांच का सामना किया है। पीड़ित महिला बोली- प्रज्वल के डर से हम स्टोर में छिप जाते थे रेवन्ना और प्रज्ज्वल के खिलाफ FIR करवाने वाली महिला ने कहा कि वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार है। उसका आरोप है कि मेड की नौकरी करने के चार महीने में ही रेवन्ना ने मुझे परेशान करना शुरू कर दिया। पत्नी जब भी बाहर होतीं, रेवन्ना किसी न किसी बहाने मुझे कमरे में बुलाते और गलत तरीके से छूते। प्रज्वल का ऐसा खौफ था कि उनके आते ही हम स्टोर में छिप जाते थे। प्रज्वल मेरी बेटी को वीडियो कॉल कर अश्लील बात करता था। महिला ने अपने और परिवार की जान को खतरा भी बताया है।पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 354ए, 354डी, 506, 509 में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने रेवन्ना और प्रज्वल पर 2019 से 2022 तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वीडियो सामने आने की एक कहानी ये भी ये खबर भी पढ़ें... BJP नेता ने पहले ही हाईकमान को लिखी थी चिट्ठी- 2976 अश्लील वीडियो में प्रज्वल भी 26 अप्रैल 2024 को कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। यहां से पूर्व PM एचडी देवगौड़ा के 33 साल के पोते प्रज्वल रेवन्ना चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें ...