भास्कर अपडेट्स:तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के एक्टर गुरुचरण सिंह 5 दिन से लापता, दोस्त बोलीं- उनकी तबीयत खराब थी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा टीवी शो में रोशन सिंह सोढी का रोल निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता हैं। एक्टर के पिता हरगीत सिंह ने दिल्ली केपालम पुलिस स्टेशन में 25 अप्रैल को इसकी शिकायत दर्ज कराई। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में रहने वाले गुरुचरण अपने पिता का जन्मदिन मनाने कुछ दिन पहले दिल्ली गए थे। वे 22 अप्रैल को वापस लौटने के लिए निकले थे। गुरुचरण की दोस्त ने बताया कि वे मुंबई नहीं लौटे। उन्होंने कहा- गुरुचरण की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। 24 अप्रैल से उनका फोन भी स्विच ऑफ है। मणिपुर के बिष्णुपुर में कुकी उग्रवादियों ने CRPF पर हमला किया, दो जवान शहीद मणिपुर के बिष्णुपुर के नारानसेना इलाके में शुक्रवार देर रात कुकी उग्रवादियों ने CRPF पर हमला कर दिया है। इसमें दो जवानों की मौत हो गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, 2:15 बजे कुकी उग्रवादियों ने हमला किया था। ये जवान CRPF की 128वीं बटालियन के थे। पूरी खबर पढ़ें... आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार देर रात भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 थी। इस भूकंप से किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। श्रीनगर नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई, लापता नाबालिग का शव मिला श्रीनगर नाव हादसे के बाद लापता हुए तीन लोगों में से एक नाबालिग का शव शुक्रवार (26 अप्रैल) को बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों की कुल संख्या 7 हो गई है। दो लोग अब भी लापता हैं। नाबालिग का शव राजबाग इलाके में पुराने जीरो ब्रिज के पास नदी में मिला है। 16 अप्रैल को श्रीनगर के गंडाबल इलाके में झेलम नदी में नाव डूब गई थी। नाव पर 19 लोग सवार थे, जिनमें से 10 को बचा लिया गया। 6 के शव घटना वाले दिन ही बरामद कर लिए गए थे। पूरी खबर पढ़ें