लोकसभा चुनाव 2024:त्रिपुरा ईस्ट में 1700 ने वोटिंग का बॉयकॉट किया, 26 पोलिंग अफसर निलंबित; कांग्रेस ने नीलेश कुंभाणी को 6 साल के लिए निकाला

त्रिपुरा ईस्ट के दो बूथ पर लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया। वे सड़कों की खस्ता हालत और विकास न होने से नाराज थे। स्थानीय अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन वे वोटिंग करने नहीं आए। मुख्य चुनाव अधिकारी पुनीत अग्रवाल के अनुसार उन्हें पोलिंग बूथ से जुड़ी करीब 92 शिकायतें मिलीं थीं।उन सभी का निपटारा कर दिया गया है। इस प्रक्रिया में आचरण नियमों के उल्लंघन के लिए 26 चुनाव अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। ईस्ट त्रिपुरा में 26 अप्रैल को सेकेंड फेज की वोटिंग के दौरान रात 8 बजे तक 1664 बूथ पर मतदान हुआ। चुनाव आयोग के मुताबिक यहां 79.66% मतदान हुआ। उधर, सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रत्याशी रहे नीलेश कुम्भाणी को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया। पार्टी ने उनसे जवाब मांगा था, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। आरोप है कि नीलेश ने भाजपा से मिलीभगत कर अपना नामांकन रद्द कराया, इससे भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध जीत गए थे। देशभर में लोकसभा चुनाव से जुड़े अपडेट्स यहां पढ़ें...