राहुल बोले- आज कल मोदी घबराए हुए हैं:कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएंगे, उन्होंने 10 साल में गरीबों का पैसा छीना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीजापुर में चुनावी सभा में कहा कि आज कल PM नरेंद्र मोदी अपने भाषण के दौरान काफी घबराए हुए रहते हैं। शायद कुछ दिनों में स्टेज पर उनके आंसू निकल आएं। राहुल ने कहा- PM मोदी ने पिछले 10 साल में गरीबों से सिर्फ पैसा छीना है। उन्होंने सिर्फ 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है। उन अरबपतियों के पास उतना धन है, जितना 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के पास है। हिंदुस्तान में 1% ऐसे लोग हैं, जो 40% धन कंट्रोल करते हैं। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा- मोदी कुछ लोगों को अरबपति बनाते हैं, कांग्रेस सरकार करोड़ों लोगों को लखपति बनाएगी। कांग्रेस बेरोजगारी और महंगाई मिटाकर आपको भागीदारी देगी। जितना पैसा मोदी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम गरीबों को देंगे। कर्नाटक की 28 में से 14 सीटों पर आज वोटिंग राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन में जनता दल-सेक्यूलर (JDS) तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। JDS मांड्या, हासन और कोलार सीटों से चुनाव लड़ रही है। 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और JDS अलांयस में थे। दोनों पार्टियां भाजपा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी थीं। हालांकि, भाजपा ने 28 में से रिकॉर्ड 25 सीटें जीती थीं। BJP का वोट शेयर 51.7 फीसदी था। कांग्रेस ने 32.1 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 1 सीट जीती थी। जबकि, JDS और निर्दलीय ने एक-एक सीट जीती थी। राज्य में दो फेज में होगी वोटिंग कर्नाटक में दो फेज में लोकसभा चुनाव हो रहा है। 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज में आज यानी 26 अप्रैल को मतदान हो रहा है। 7 मई (तीसरा फेज) को 14 सीटों पर मतदान होगा। देश में कुल 7 फेज में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होना है।