PM मोदी आज इंडिया मेरीटाइम वीक-2025 में शामिल होंगे:85 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि भी आएंगे, देश को ब्लू इकोनॉमी का केंद्र बनाने पर फोकस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के दौरान मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करेंगे। यह कार्यक्रम मुंबई के नेस्को एग्जीबिशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। पीएम मोदी कार्यक्रम में शाम 4 बजे शामिल होंगे। यह कार्यक्रम भारत के समुद्री क्षेत्र को नई दिशा देने और देश को ब्लू इकोनॉमी के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसमें सतत समुद्री विकास, हरित शिपिंग, मजबूत सप्लाई चेन और ब्लू इकोनॉमी (समुद्री अर्थव्यवस्था) को बढ़ावा देने पर चर्चा करेगा। इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का आयोजन 27 से 31 अक्टूबर तक हो रहा है, जिसकी थीम यूनाइटिंग ओशन्स, वन मैरीटाइम विजन (सागर एक, दृष्टि एक) है। इसमें 85 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, 1 लाख से ज्यादा प्रतिभागी, 500 प्रदर्शक, और 350 अंतरराष्ट्रीय वक्ता भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में दुनियाभर के शिपिंग कंपनियों के CEO पहुंचेंगे ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम को इंडिया मैरीटाइम वीक का प्रमुख आयोजन माना जा रहा है। इसमें दुनिया भर की प्रमुख शिपिंग कंपनियों के CEO, निवेशक, नीति निर्माता, तकनीकी नवाचारक और अंतरराष्ट्रीय साझेदार शामिल होंगे। मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 के चार प्रमुख उद्देश्य- पीएम मोदी ने X पर दी जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा कहा- मैं 29 अक्टूबर को मुंबई में चल रहे इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा और मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करूंगा। साथ ग्लोबल मैरीटाइम सीईओ फोरम की अध्यक्षता करूंगा। यह मंच समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और भारत के सुधारों को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर है। 27 अक्टूबर- शाह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 27 अक्टूबर को इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 का उद्घाटन किया था, इस दौरान शाह ने कहा था कि ग्रेट निकोबार द्वीप विकास परियोजना देश के समुद्री व्यापार में कई गुना वृद्धि करेगी। करीब पांच अरब डॉलर (लगभग 42,000 करोड़ रुपए) की इस परियोजना से भारत की समुद्री कनेक्टिविटी और रणनीतिक क्षमताएं मजबूत होंगी। उन्होंने कहा था कि इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 के उद्घाटन समारोह में शाह ने कहा कि भारत के पास लोकतांत्रिक स्थिरता और मजबूत नौसैनिक क्षमता है। साथ ही, देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र और ग्लोबल साउथ के बीच सेतु की भूमिका निभा रहा है। भारत 2047 तक जहाज निर्माण में टॉप 5 में आएगा वहीं केंद्रीय पत्तान, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल कहा कि आज से, समुद्री सप्ताह शुरू हो गया है। समुद्री क्षेत्र की भूमिका, भारतीय समुद्री सप्ताह 2025 की शुरुआत हो गई है। यह साल 2023 में हुए शिखर सम्मेलन की तुलना का दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा कि उद्घाटन सत्र ने पूरे शिखर सम्मेलन के लिए एक मानक स्थापित कर दिया है। भारत 2047 तक जहाज निर्माण में टॉप पांच देशों में शामिल हो जाएगा। नीति और सुधार हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्प्रेरक हैं और हमारा आत्मविश्वास दोगुना हो गया है। कार्गो हैंडलिंग सुविधा, और कारोबार में विश्वास, भारत अपने दृष्टिकोण को कार्यरूप में बदलने के लिए तैयार है। ------------------------------ ये खबरें भी पढ़ें... मोदी बोले- मुंबई हमले का जवाब देना चाहती थी सेना, कांग्रेस ने विदेशी दबाव में रोक दिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अक्टूबर को कहा कि 2008 में 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान कांग्रेस सरकार ने कार्रवाई न कर कमजोरी का संदेश दिया था और आतंकियों के सामने घुटने टेके थे। उन्होंने कहा था कि हमारी सेनाएं पाकिस्तान पर हमला करने के लिए तैयार थी, लेकिन सरकार ने विदेशी दबाव में ऐसा नहीं करने दिया। पूरी खबर पढ़ें...