भाजपा ने मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उज्ज्वल निकम को उतारा:इन्हीं ने कसाब को फांसी दिलाई; मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट कटा

भाजपा ने मशहूर वकील उज्ज्वल निकम को मुंबई नॉर्थ सेंट्रल से उम्मीदवार बनाया है। निकम 26/11 मुंबई हमले के पाकिस्तान के आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिला चुके हैं। निकम 1992 के मुंबई ब्लास्ट मामले में भी सरकारी वकील थे। भाजपा ने 2019 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से भाजपा नेता दिवंगत प्रमोद महाजन की बेटी पूनम को टिकट दिया था। पूनम अभी सांसद हैं। पूनम महाजन ने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया था
पूनम महाजन 2006 में पिता प्रमोद महाजन की हत्या के बाद भाजपा में शामिल हुई थीं। 2009 में पहली बार घाटकोपर वेस्ट से सांसद चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गईं। 2014 में मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट से उन्होंने कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराया। पूनम ट्रेंड पायलट हैं। उन्होंने इसकी ट्रेनिंग अमेरिका के टेक्सास से ली है। उनके पास 300 घंटे की उड़ान का अनुभव है। पूनम ने 2012 में ब्राइटन स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट से बीटेक की डिग्री ली।