लोकसभा चुनाव-2024:पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP; ओडिशा की मयूरभंज लोकसभा सीट से हेमंत सोरेन की बहन को टिकट

भारतीय जनता पार्टी पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता विजय रूपाणी ने बठिंडा में कहा कि, "पार्टी ने फैसला किया है कि पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। हमारे 9 प्रत्याशी घोषित भी कर दिए गए हैं, एक-दो दिन में बाकी 4 प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे।'' वहीं, राज्य में सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी भी सभी 13 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। I.N.D.I.A में शामिल होने के बावजूद AAP ने कांग्रेस या किसी अन्य पार्टी के साथ शीट शेयरिंग से इनकार कर दिया था। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की बहन अंजनी को ओडिशा के मयूरभंज से लोकसभा उम्मीदवार घोषित किया है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के नबा चरण माझी और BJD के सुदाम मार्ंडी से होगा। अंजनी सोरेन ने 2019 के आम चुनाव में झामुमो उम्मीदवार के रूप में मयूरभंज लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था। उन्हें 1,35,552 वोट मिले थे और वह तीसरे स्थान पर रही थीं।